नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की सेक्टर-22 डी सोसाइटी में लोगों को पार्किंग की सुविधा न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पार्किंग की सुविधा के एवज में पहले ही भुगतान किया जा चुका है। वहीं, प्राधिकरण से भी शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि 2002 में लोगों को फ्लैट पर कब्जा मिलना शुरू हुआ था, जिस दौरान लोगों ने पार्किंग के लिए एक लाख रुपये अलग से दिए थे, लेकिन अब तक लोगों को पार्किंग अलॉट नहीं की गई है। इसके कारण लोगों को अपने वाहनों को खड़ा करने में परेशानी होती है। कई लोगों द्वारा गलत तरीके से अपने वाहन खड़ा कर दिए जाते हैं। सुविधा के लिए भुगतान किए हुए पांच साल हो चुके, परंतु प्राधिकरण ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.