दरभंगा, दिसम्बर 25 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को नवंबर का वेतन भुगतान होने से हर्ष है। कुलसचिव डॉ. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि गत 24 दिसंबर को विवि व कॉलेजों के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को वेतन मद में चार करोड़ 55 लाख 69 हजार 381 रुपए का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि जनवरी से मई 2025 तक तथा जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के अंतर महंगाई भत्ता मद में भी एक करोड़ 86 हजार 775 रुपये के भुगतान का आदेश दिया है। साथ ही पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन मद में पांच करोड़ 35 लाख 55 हजार 534 रुपये और महंगाई राहत रूप में जनवरी से मई 25 व जुलाई से अक्टूबर 2025 तक का 97 लाख 91 हजार 187 रुपए के भुगतान आदेश दिया गया है। नए साल से पहले वेतन भुगतान के आदेश से शिक्षकों, कर्मियों व पेंशनरों में हर्ष है।...