बस्ती, जनवरी 6 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में सोमवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुष्टाहार वितरण से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का मुख्य आरोप है कि अक्तूबर 2022 से उन्हें माल ढुलाई का भाड़ा और प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से शासन की ओर से चयनित समूहों के माध्यम से पुष्टाहार वितरण का कार्य कर रही हैं। इस संबंध में उन्होंने 11 दिसंबर 2023 को खंड विकास अधिकारी हर्रैया से मुलाकात की थी। उस समय उन्हें एक सप्ताह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वितरण व्यवस्था में धांधली की शिकायत ज्ञापन में स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितता ...