मधेपुरा, जनवरी 25 -- सिंहेश्वर । निज संवाददाता बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज में भूकंप सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार आपदा प्रबंधन विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन एवं भूकंप सुरक्षा से संबंधित जानकारीपरक सत्र आयोजित किए गए। जिनमें विद्यार्थियों को भूकंप के कारणों, उसके प्रभावों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, इ विश्वबंधु राजीव रंजन ने अपने संबोधन में भूकंप से होने वाले खतरों, भवन संरचना की भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.