चतरा, जनवरी 19 -- कुंदा प्रतिनिधि अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति की शबरी पूजा मनाने को लेकर आवश्यक बैठक यज्ञ मंडप चबूतरा पर जादो भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष संजय भुइया के द्वारा किया गया। बैठक में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गई। भुइयां समाज के उपस्थित सदस्यों ने शबरी पूजा के महत्व और इसके आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की। संजय भुइयां ने बताया कि शबरी पूजा समाज की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसे हर साल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है।वही बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शबरी पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू किया जाएगा। वही समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.