रांची, अप्रैल 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने भुईंहरी जमीन की हेराफेरी को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि रांची में आदिवासी भुईंहरी जमीन की प्रकृति बदलकर उसे बेचे जाने का मामला बहुत गंभीर है। कांके के चामा गांव में उन्होंने खुद ग्रामीणों से मिलकर जमीन की हेराफेरी की जानकारी ली थी और इसे प्रशासन के संज्ञान में लाया था। कहा कि कांके अंचल की कई जमीनों पर जमीन माफियाओं की नजर है। रैयती, पहनाई, भुईंहरी और गैर मजरुआ जमीनों पर माफिया तत्व जबरन कब्जा कर रहे हैं। सफेदपोश के बगैर यह मुमकिन नहीं है। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.