जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। भुइयांडीह से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रा की संभावित लोकेशन का पता लगाया गया है, जिसके आधार पर पुलिस की टीमों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। कक्षा 7 की छात्रा 11 फरवरी को परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों को उसके नहीं मिलने की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में परिजनों ने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में पूछताछ के स...