जमशेदपुर, फरवरी 10 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह लकड़ी टाल में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष से सन्नी शर्मा ने राकेश शर्मा, रूबी शर्मा और सोनू शर्मा समेत अन्य के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है वहीं दूसरे पक्ष से ऊषा देवी ने सन्नी शर्मा, नीतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना 8 फरवरी की बताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...