जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- भुइयांडीह में 26 नवंबर को सड़क किनारे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर घर तोड़े जाने के खिलाफ बस्ती वासियों ने आज डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया ने किया। उन्होंने टाटा स्टील, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उपायुक्त को प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी बस्ती वासी भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से दो पंक्ति में चलते हुए पैदल डीसी ऑफिस पहुंचे। सभी ने अपने हाथों में मांग से संबंधित तख्तियां थाम रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.