जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने प्रिंस-सुजीत गिरोह के सदस्य दशरथ शुक्ला समेत चार आरोपियों को 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में दशरथ ने बताया कि वह पहले से सुजीत सिन्हा के संपर्क में था और सुजीत ने ही उसकी फेसबुक के माध्यम से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान से बात कराई थी। हरेराम सिंह के बेटे हरीश के साथ शराब के ठेके को लेकर उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसने सुजीत सिन्हा से संपर्क किया था। आरोप है कि सुजीत ने ही हरेराम सिंह के घर फायरिंग कराने को कहा और हथियार भी उपलब्ध कराए। दशरथ के अनुसार इस वारदात के लिए उसने राजेश गिरि, रवि महानंद उर्फ गोपला और राज सिंह कश्यप को तैया...