समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- पूसा। एक जनवरी को पूसा में भारी भीड़ के आगमन की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन ने रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत पूसा के बोस कंपनी चौक के निकट बेरियर लगेगा। जिससे पूसा बाजार की ओर से आने वाले चौपहिया या भारी वाहनों को देवपार के मक्खू चौराहा, भुसकौल चौक, हरपुर चौक होते हुए विश्वविद्यालय या समस्तीपुर की ओर जाना होगा। जबकि समस्तीपुर की ओर से विवि की ओर जाने वाले वाहन (भारी वाहन को छोड़कर) सीधे विश्वविद्यालय के पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए बोस कंपनी चौक होकर बाजार निकल जायेंगे। इस दौरान विवि परिसर में पिकनिक का आनंद लेने वाले लोग विवि के मेला ग्राउंड एवं अस्पताल मैदान में वाहन लगा सकते हैं। जानकारी देते हुए पूसा बीडीओ रविश कुमार रवि एवं थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पूसा के हरपुर चौक से विवि के पोस्ट ऑफिस चौक व बोस ...