फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट स्थित गंगा नदी के पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। त्योहार बाद अब लोग वापस हो रहे हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढृ रहा है। मंगलवार सुबह गंगा पुल पर वाहनों की बढ़ी भीड़ के बीच जाम लग गया। दो घंटे तक जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हो गये। आवागमन को लेकर दिक्कत रही। स्थिति यह रही कि पैदल निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर रेंग रेंग कर वाहन निकलते रहे। पांचालघाट के मुख्य रोड किनारे जो लोग ठेली पर सामान बेच रहे थे उन लोगों को भी पुलिस ने हिदायत दी। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं निकला। इधर पुलिस समझाकर लौटी उधर फिर कारोबार शुरू हुआ।इसके चलते भी जाम लग रहा है। गंगा पुल पर जो मरम्मत का काम शुरू हुआ है उसमें बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जा चुका है। छोटे वाहन ही इस ओर से निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.