रांची, दिसम्बर 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारुहातू गांव के डॉ भीष्मदेव महतो को विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने और योगदान देने के लिए जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। भीष्मदेव महतो काफी समय से पर्यावरण, जीव जंतु संरक्षण के कई महत्वपूर्ण कार्य किए तथा ग्रीन फील्ड इंडिया और भारत निर्माण सेवक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...