समस्तीपुर, जनवरी 5 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 में चकबंगरी के पास सोमवार को एक तेजगति कार ने संतुलन बिगड़ जाने सड़क किनारे गड्ढे में एक पेड़ को भीषण टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल युवकों को इलाज के लिए ताजपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को पटना रेफर कर दिया गया। सभी जख़्मी युवक बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद के बताए गए। उनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना की सूचना पाकर बंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.