औरैया, जनवरी 6 -- बेला, संवाददाता।थाना क्षेत्र के ग्राम बाध महू में भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी की ओर से ग्राम पंचायत परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कंबल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को कड़ाके की सर्दी में बड़ी राहत मिलती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति अखिलेश तिवारी ने कहा कि भीषण ठंड के दौरान कोई भी गरीब, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के न रहे, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.