उरई, दिसम्बर 27 -- जालौन। घन कोहरे के साथ चल रही हवा के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। तापमान में गिरावट व चल रही शीत लहर के चलते लोग सर्दी से ठिठुरने लगे है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र कंबल वितरण का काम शुरू हो गया है। सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित 20 स्थानों पर अलाव जलवा दिए गए हैं। अलाव जलने से लोगों को राहत मिल रही है। विभिन्न स्थानों पर हिमपात व बारिश होने के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। लोग सर्दी से परेशान होने लगे हैं। ठंड के कारण दो पहिया वाहन चालक को दिक्कत हो रही है। ठंड से परेशान लोगों के लिए प्रशासन ने तहसील में 1400 कम्बल उपलब्ध करा दिए हैं। लेखपालों के माध्यम से 1200 कम्बल वितरण के लिए दे दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में 150 कंबलो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.