बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- भीषण सर्दी में जरुरतमंदों को सांसद ने बांटे कंबल घाटमपुर पावर प्लांट (एनयूपीपीएल) की कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (सीईआर) गतिविधियों के तहत मंगलवार को तहसील के नौरंगा कस्बे में जरुरतमंदों के लिए कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने भीषण सर्दी में यहां पहुंचे करीब एक हजार जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से राहत के लिए कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस सर्दी में जरुरतमंदों की समस्याओं के लिए अधिकारी गंभीर रहें और निर्धारित स्थानों पर अलावा व शेल्टर होम में व्यवस्थायें भी दुरुस्त रखी जायें। कार्यक्रम में एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार डा. अंकिता पाठक सहित प्लांट के अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...