गंगापार, जनवरी 3 -- शनिवार को दिन भर आकाश में बादल छाए रहे, पछुआ हवा चलने से सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह चार बजे के लगभग कुछ बूंदाबांदी भी हुई जिससे ठंड में तेजी रही। भीषण ठंड होने से बाजारों में रोज की तरह सामानों के खरीदारों की भीड़ कम रही, अधिकांश लोग अपने घरों में अलाव जलाकर तापते रहे। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेजारोड बाजार में भीषण ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं की जा सकी, जिससे बाजारवासियों में भारी आक्रोश रहा। व्यापारी नेता कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता ने बताया कि सप्ताह भर से भीषण ठंडी व कोहरा का दौर चल रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन का अलाव मेजारोड बाजार के चौराहे पर नहीं दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.