गढ़वा, मई 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पूरा जिला लू की चपेट में है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवारऔर मंगलवार को आसमान में बादल होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। लू के कारण अस्पतालों में हीट वेव के शिकार मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने का असर आम लोगों के अलावा जानवरों पर भी पड़ रहा है। जानवर भी कई इलाकों में तालाबों का पानी सूख जाने के कारण प्यास बुझाने को जहां-तहां भटकने को विवश हैं। तेज धूप और लू के कारण दिन के 11 बजे ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी के साथ गर्म हवा चलने से लू का भी प्रकोप सामने आने लगा है। उधर मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.