गिरडीह, जनवरी 8 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के भंडारो पंचायत में भीषण ठंड ने एक और जान ले ली। बुधवार को 80 वर्षीय नीरो साव का अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहरी बताया जा रहा है। झमास के नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नीरो साव स्वस्थ व्यक्ति थे और नियमित रूप से दैनिक कार्य करते थे, किंतु लगातार बढ़ती ठंड की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका देहांत हो गया। उनके निधन से परिवार व ग्रामीणों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीण शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में श्याम सुंदर प्रसाद, राजकुमार वर्मा, शिवशंकर महतो, मुरली कुशवाहा, नारायण साव, कुलदीप शरण, आकाशदीप, अमनदीप सहित क...