किशनगंज, जनवरी 5 -- पौआखाली। एक संवाददाता पौआखाली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले तीन दिनों से निकल रही गुणगुणी धूप के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से जो राहत मिली थी लेकिन सोमवार को धूप नहीं निकली व शीतलहर का दिन भर प्रभाव रहा। सुबह से आसमान में हल्के कोहरे की चादर और बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते कनकनी काफी बढ़ गई है, जिससे जनजीवन एक बार फिर प्रभावित होने लगा है। पिछले बहत्तर घंटों से मौसम साफ था और दोपहर के समय धूप में तपिश महसूस की जा रही थी। लोग घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद ले रहे थे, लेकिन आज सोमवार को अचानक हवा की दिशा बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। बाजार और सड़कों पर सन्नाटा ठंड के दोबारा लौटने से पौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.