भागलपुर, जनवरी 10 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। भीषण ठंड और शीतलहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार गिरते तापमान, घने कोहरे और धूप नहीं निकलने का सीधा असर बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में लगी मक्का की फसल पर पड़ने लगा है। पाले के खतरे के बीच खेतों में खड़ी फसल में पीलापन, वृद्धि रुकना और कीट प्रकोप के लक्षण सामने आ रहे हैं, जिससे किसान चिंता में डूबे हैं। बिहपुर प्रखंड में इस वर्ष बड़े पैमाने पर गेहूं और मक्का की खेती की गई है। कड़ाके की ठंड और कभी-कभार ही धूप निकलने के कारण मक्का के पौधों का विकास प्रभावित हो रहा है। किसानों के अनुसार ठंड के चलते पौधों की बढ़वार लगभग रुक गई है, जिससे भविष्य की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। नारायणपुर प्रखंड के वीरबन्ना गांव के किसान सच्चिदानंद यादव ने बताया कि लगातार दो सप्ताह से ठंड बढ़ने के कारण मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.