सीतामढ़ी, जनवरी 5 -- सीतामढ़ी। जिले में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल और गहरे होते जा रहे हैं। ठंड से राहत देने के लिए अलाव जलाने की जो व्यवस्था कागजों में दिखाई जा रही है, वह जमीनी हकीकत में पूरी तरह नदारद है। ठंड को लेकर सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया फैसला कागजों पर ही दिख रहा है।शनिवार को भीषण ठंड के बाद जनशिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने जब जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर सीतामढ़ी शहर तक जांच कराई, तो नगर निगम की पोल खुलकर सामने आ गई। जांच में कहीं भी निगम द्वारा जलाया गया अलाव नजर नहीं आया। हालात यह रहे कि प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे क्षेत्र, अस्पताल के आसपास और रिहायशी इलाकों में एक भी अलाव जलता नहीं मिला। इस बाबत जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल प्रसाद सिंह ने बताया कि जनशिकायत के आ...