शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- भीषण ठंड को देखते हुए सरकार की कंबल वितरण योजना के तहत बुधवाना गांव में कंबलों का वितरण किया गया। साप्ताहिक बाजार में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने जलालाबाद नायब तहसीलदार रोहित कटियार के साथ करीब डेढ़ सौ कंबल जरूरतमंदों और बुजुर्गों को वितरित किए। वितरण कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हुए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश गुप्ता, कानूनगो, लेखपाल और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.