अररिया, दिसम्बर 29 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में पछुआ हवा के साथ बढ़ते भीषण ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। बढ़ते ठंड को लेकर ठंड से बचाव के लिए लोगों नेअलावा की मांग की है। कई चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही होने से गरीबों व मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही प्रशासन से निसहाय, गरीब, लाचार, मजबूर लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा कंबल वितरण करने की मांग की है। भीषण ठंड को देखते हुए आमजनों ने विभिन्न चौक चौराहे पर पलासी बाजार,पलासी मुख्य चौक, हसनपुर, कनखुदिया, धर्मगंज, बरदबट्टा, कलियागंज, मजलिसपुर, डेगा, सोहन्द्ररहाट,कोढैली, डेहटी, कुजरी सहित आदि चौक चौराहे पर अलाव जलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.