गया, जनवरी 5 -- पिछले तीन दिनों से भीषण ठंड है। ठंड बढ़ती ही जा रही है। सर्दी और बढ़ने की संभावना को देखते हुए अब जिले के सभी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में वर्ग आठवीं की पढ़ाई आठ जनवरी तक बंद करा दी गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर वर्ग आठ तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को गुरुवार आठ जनवरी तक बंद करा दिया है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ठंड को लेकर शिक्षण संस्थानों को अब आठ जनवरी से बंद कराया गया है। इन शिक्षण संस्थानों में वर्ग आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। वर्ग नौ और इससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए संचा...