मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड एवं शीतदिवस की स्थिति को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह डीएम निखिल धनराज ने रविवार को एहतियातन एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत आज 5 जनवरी से आगामी 8 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा आठवीं से ऊपर की कक्षाएं पूरी सावधानी के साथ सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान केंद्रों पर नामांकित बच्चों को आवश्यक एहतियात एवं सुरक्षा के साथ पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.