मधुबनी, जनवरी 4 -- मधुबनी । लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई 5 जनवरी से 7 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। यह आदेश डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय द्वारा जारी किया गया है। डीईओ ने बताया कि अत्यधिक ठंड और कम तापमान का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...