लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भीषण शीतलहर के मद्देनज़र प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आईसीएसई, सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के समस्त स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर को देखते हुए सभी अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि फील्ड में तैनात अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। सभी रैन बसेरों में आवश्यक जरूरतों को भी पूरी करने को कहा है। भीषण ठंड और लगातार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.