अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सड़क निर्माण ने सबसे प्रमुख रामघाट रोड की रफ्तार को रोक दिया है। शुक्रवार को यहां दिनभर भीषण जाम लगा रहा। किशनपुर तिराहे से क्वार्सी चौराहे तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। हालात इतने बदतर हो गए कि चार पहिया वाहनों के साथ बाइक-स्कूटी सवार भी जाम में फंसे रहे। व्यवस्था संभालने में लगी पुलिस भी दिनभर जूझती रही। लेकिन, देर शाम तक यातायात पटरी पर नहीं आ सका। ये हालात तब है, जब स्कूल बंद हैं। सवाल है कि स्कूल खुलने पर व्यवस्था कैसे संभलेगी? रामघाट रोड शहर को संभल व मुरादाबाद से जोड़ता है। रोजाना हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। क्वार्सी चौराहे पर चल रहे पुल निर्माण के चलते पहले से ही यहां की यातायात व्यवस्था खराब है। वहीं, अब सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.