हरिद्वार, मई 1 -- धर्मनगरी में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिन में धूप की तपिश और गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान लोग सड़कों पर कम आवाजाही कर रहे हैं। गुरुवार को भी बढ़ती गर्मी के साथ अधिकतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साथ ही न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का एहसास बढ़ रहा है।

हिंदी हिनà¥�दà¥�सà¥�तान की सà¥�वीकृति से à¤�चटीडीà¤�स कॉनà¥�टेंट सरà¥�विà¤...