महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। उसम भरे मौसम में बुधवार को तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। जरूरी काम पर ही लोग घरों से बाहर निकले। धूप से बचने का जद्दोजहद करते हुए दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। जून महीने में पारा फिर 40 डिग्री तक पहुंचने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। बुधवार को सूरज ने कुछ ज्यादा ही सितम ढाया। ऐसे में धूप से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे। नगर का सक्सेना चौक पर दोपहर में लोगों के नहीं पहुंचने से काफी देर तक सन्नाटा छा गया। धूप से बचने के लिए लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया। कड़ी धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्र्री सेल्सियस पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के बीच दोपहर में पछुआ हवाओं ने लोगों को झुलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.