बेगुसराय, जून 11 -- मंझौल। जेठ माह में भीषण गर्मी एवं उमस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मौसम का तापक्रम अत्यधिक होने के कारण जीव-जंतु,पशु ,पक्षी भी परेशान हो रहे हैं। किसानों के अनुसार पालतू पशुओं की स्थिति भी खराब होती जा रही है। दूध घटता जा रहा है। मौसम का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। एक लंबे समय से वर्षा नहीं होने के कारण फसलें सूख रही हैं। भूमिगत जलस्तर में तेजी से गिरावट जारी है। बोरिंग एवं चापाकल फेल होते जा रहे हैं या कम पानी दे रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित गन्ना की फसलें हो रही हैं। किसान सिंचाई करते-करते परेशान हो रहे हैं। गन्ना ,घास एवं हरी सब्जी की फसल को बचाना किसानों के लिए चुनौती बना हुआ। खेतों की जुताई एवं तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...