औरैया, मई 24 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी में केबल बदलने के साथ ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने का काम चल रहा है। इसके कारण अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। लोड बढ़ने के चलते बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। गर्मी में लोग इस बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति अधिक खराब है। आसमान से आग बरस रही है जो भीषण गर्मी लोगों को तपा रही है। ऐसे में बिजली विभाग तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने के साथ खंभा लगाने सहित विभिन्न कामों को करने में जुटा हुआ है। इन कार्यों के चलते घंटों बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में जिस क्षेत्र में काम होता है वहां के लोग गर्मी से बेहाल रहते हैं। बार-बार बिजली घर पर फोन कर बिजली आने की जानकारी करते हैं। वहीं, फीडरों पर लोड अधिक हो जाने के चलते फाल्ट की समस्याएं बढ़ गई हैं। कहीं जर्जर तार जल रहे हैं तो कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.