लखनऊ, मई 1 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच सुशांत गोल्फ सिटी का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली कटने के चलते सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले 5500 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न होने के कारण सभी गर्मी से बिलबिला उठा। दरअसल अंसल ग्रुप पर बिजली का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है, जिसे अभी तक जमा नहीं किया गया है। इसको लेकर लेसा की ओर से कई बार अंसल ग्रुप को बिल जमा करने को लेकर नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अंसल ग्रुप ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को भी अंसल ग्रुप को बिजली बिल जमा करने को लेकर नोटिस दिया गया था, जिसमें लिखा था कि गुरुवार को 12 बजे तक अपना बिजली बिल जमा कर दें, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। लेसा की ओर से भेजे गए नोटिस का गुरुवार को भी जवाब नहीं मिला। इस पर सुशांत गोल्फ सिटी का बिजली कनेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.