मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी में नगर समेत ग्रामीण अंचलों में वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत घोसी में वैसे तो ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बस स्टेशन, तहसील घोसी, कोतवाली घोसी, रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, मझवारा मोड़, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय के समीप, एलआईसी कार्यालय के समीप, कादीपुर, करिमुद्दीनपुर सहित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 22 सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। लेकिन इनमें से लगभग 20 वाटर कूलर खराब हैं। इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र में भी कई स्थानों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.