शामली, जून 10 -- भीषण गर्मी के चलते नहाने गए क्षेत्र के गांव ऊदपुर में यमुना में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि, दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि नहाते नहाते दोनों युवक यमुना के गहरे कुंड में समा गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद किसी तरह दोनों के शवों को बाहर निकाला। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर एसडीएम व पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में गमगीन माहौल में दोनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर निवासी 17 वर्षीय जैद व 16 वर्षीय रहमान 22 वर्षीय सूफियान व 24 वर्षीय फरमान चारों दोस्तों ने गर्मी अधिक होने के कारण यमुना में नहाने का मन बनाया। वह घर से गांव के पास ही यमुना की एक ठोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.