कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ताजपुर रोड स्थित सरायदायमगंज में हवन पूजन के साथ फीता काटकर केआर (कोतवाल सिंह रामदुलारी) कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ किया गया। आचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया और फिर मशीनों का पूजन होने के बाद पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबा रामप्रकाश यादव ने फीता काटकर कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थापक उमाशंकर यादव ने कहा कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता लगभग 1.75 लाख पैकेट है। आधुनिकतम मशीनों द्वारा भीषण गर्मी में भी टेंपरेचर मेंटेन रखा जाएगा। कार्यक्रम में आलू भंडारण करने आए प्रथम पांच किसानों को सम्मानित कर उपहार भेंट किए गए। इस दौरान निदेशक मीरा देवी व सुधांशु यादव, मैनेजर रामशरण, राम लखन, सत्यपाल सिंह, राम अवतार, मुकेश, हरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मंगू लाल, चंद्रपाल व ...