गंगापार, मई 19 -- गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही बिजली की आवाजाही भी तेज हो गई है। विद्युत उपकेंद्र गौहनिया से जुड़े गांवों के लोग बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। दिन के 24 घंटे में दर्जनों बार ट्रिपिंग हो रही है। साथ ही दो घंटे से अधिक समय तक कई बार कटौती भी की जा रही है। कटौती का समय तय नहीं होता है। इससे लोगों की समस्या और अधिक बढ़ जाती है, गांवों में गर्मी के इन दिनों बिजली की आवाजाही होने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। कूलर, पंखे और एसी बिजली के अभाव में शो-पीस साबित हो रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है बिजली की खपत गर्मी के साथ बढ़ती जा रही है। बढ़ती खपत और आपूर्ति के बीच संतुलन नहीं बन पा रहा है। इससे फाल्ट आ रहा है और आपूर्ति प्रभावित हो रही है।गर्मी में विद्युत की ज्यादा खपत से लोड़ बढ़ा है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.