संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बेतहाशा गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। उपभोक्ताओं के लिए ओवरलोड लाइनें और ट्रिपिंग सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं। मगहर व हाइडिल कालोनी के पास बने उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। हर आधे घंटे पर बिजली की आवाजाही हो रही है। बार-बार बिजली चले जाने के कारण के बारे में विभागीय कर्मी भी उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वही ग्रामीण इलाकों में लोकल फाल्ट के चलते लोग परेशान हैं। तापमान बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके चलते लाइनें भी जवाब देने लगी हैं। उपकेंद्रों पर ओवरलोड का दबाव होने से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में पांच से छह घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.