कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। मकोला उपकेंद्र पर तैनात जेई विकास साहनी करीब एक माह से छुट्टी पर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी में छुट्टी लेकर गए हैं। वहीं एसडीओ तौसीम कुमार भी छुट्टी पर हैं। जेई की अनुपस्थिति में इनका भी छुट्टी पर चले जाना उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। जेई का चार्ज तो सपहा के जेई बख्तियार अहमद को मिला है जो त्योहार के कारण घर गए हुए हैं। अधिकारियों के न रहने के कारण ही स्टोर में रखे नए ट्रांसफार्मर को लाकर लगाया नहीं जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसमें एसडीओ के उपस्थिति की आवश्यकता होती है। मंगलवार को एसडीओ आने वाले हैं उसके बाद ही आगे की कार्रवाई पूरी होगी और तभी जाकर ट्रांसफार्मर लग पाएगा। इस संबंध प्रभारी अवर अभियंता बख्तियार अहमद का कहना है कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्टोर में पड़ा हुआ है। कागजी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.