आगरा, मई 17 -- भीषण गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हैं। दिन में तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस बना है। शहर व कस्बों की सड़कों पर दोपहर 12 बजे से ही सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं हैं। तापमान अधिक रहने से बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को तपनभरी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे। शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा और लोग शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर गन्ना का रस व अन्य शीतल पेय पदार्थ पीकर शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने का प्रयास करते दिखे। धूप से बचने के लिए लोग बाजारों में सुबह व शाम के समय खरीददारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.