महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार को ज्ञापन देकर ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में 20 मई से सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है, लेकिन उन्हीं परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को खुला रखना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने बताया कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को भीषण गर्मी में केन्द्र बुलाना अनुचित है। यह तापमान उनके लिए स्वास्थ्य के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। कार्यकर्त्रियों ने यह भी आश्वस्त किया कि अवकाश के दौरान टेक होम राशन वितरण, गृह भ्रमण व टीकाकरण जैसे आवश्यक कार्य नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित नहीं हो सके। इस दौरान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.