नवादा, जून 10 -- नरहट, एक संवाददाता। भीषण गर्मी में दिन-रात अघोषित बिजली कटौती से प्रखंड क्षेत्र के लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है। प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। घर से लेकर कार्यालय, स्कूल व दुकानों में कूलर, पंखों को चलाकर लोग गर्मी से बचाव करते दिख रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। ऐसे में दिन व रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती लोगों के जी का जंजाल बनने लगी है। आमतौर पर मई जून, जुलाई अगस्त में बिजली की मांग अधिक हो जाती है। हर दिन प्रखंड के बाजारों,कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली मुसीबत बनी हुई है। रात में भी इसी प्रकार की समस्या रहती है। बता दें कि भीषण गर्मी में लोग बाहर निकलने के बजाय घरों में रहना पसंद करते हैं। क्योंकि बाहर लोगों को गर्मी, तेज धूप व धूलभरी हवाओं का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.