हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में शनिवार को लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। दिन में धूप की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का अहसास भी बढ़ गया। दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह के समय धूप की तपिश तेज रही। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को आवाजाही में परेशान किया। रात को भी लोग गर्मी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.