पटना, अप्रैल 23 -- भीषण गर्मी के चलते बिहार के पटना जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर ही छुट्टी कर दी जाएगी। पौने 12 बजे के बाद कोई भी कक्षा संचालित नहीं की जाएगी। पटना में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। नई स्कूल टाइमिंग गुरुवार से ही लागू हो जाएगी। डीएम चंद्रशेखर ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। डीएम के आदेश में कहा गया है कि अधिक गर्मी और लू के कारण बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इस आशंका के चलते 30 अप्रैल तक पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सुबह 11.45 के बाद कक्षाओं के संचालन पर रोक रहेगी। डीएम ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश की अनुपालना के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.