नवादा, मई 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी रवि प्रकाश ने जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। विद्यालय प्रबंधन को यह निर्देशित किया गया है कि वे उक्त आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक समय-सारणी में आवश्यक संशोधन करें ताकि बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी से सुरक्षा मिल सके। यह आदेश 14 मई से लेकर 20 मई तक प्रभावी रहेगा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी जारी जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि वे गर्मी से बचाव हेतु आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.