बिहारशरीफ, जून 14 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से आम लोगों के साथ ही पशु पक्षी बेहाल है। ताल तलैया, बाबड़ी सूख जाने से पशु पक्षी पानी के लिए परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में आम लोगों के बीच पानी मुहैया कराने में नगर पंचायत तत्पर है। लोगों को पानी की किसी तरह का समस्या उत्पन्न हो इसके लिए नगर पंचायत ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने कहा कि सभी वार्ड सदस्यों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्य पार्षद ने आम नागरिकों से अपने अपने ष्घरों के आसपास बर्तनों में पानी रखने की अपील की है। ताकि, पशु पक्षियों को पानी की परेशानी न हो। उन्होंन नगर भ्रमण कर पानी की स्थिति का जायजा भी लिया। मौके पर वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.