बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो में विगत एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो इस साल का सबसे अधिकत तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जिस कारण फिलहाल लोगो को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी से अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी से लौहनगरी के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। लोग दिनभर चिलचिलाती धूप लू से परेशान रहे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तेज धूप गर्म हवाओं ने परेशान किया। तो रात में उमस ने पसीने से तरबतर किया। इस भीषण गर्मी में जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हो गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.