गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी ने लोगों का चैन तो बिजली ने लोगों का सुकून छीन लिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सुबह से तेज धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। लोग अपने चेहरे को गमछा और तौलिये से ढंककर तेज धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गर्मी से हर वर्ग हलकान और परेशान है। खासकर महिलाएं और बच्चे गर्मी से तकलीफ में हैं। कम वोल्टेज बढ़ा रही मुसीबत: बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से पसीना-पसीना हो रहे हैं। पिछले पांच-छह दिनों से मौसम कड़ी धूप दे रहा है। दोपहर में हवा भी लू का रूप ले रही है। दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी व उमस में लगातार इजाफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.